विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Awards 2025: शारदा सिन्हा से लेकर ओसामु सुजुकी तक...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूसरे फेज में 68 हस्तियों को दिया पद्म पुरस्कार

Published: Tue, 27 May 2025 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 07:28 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। इस चरण में दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा सहित 68 हस्तियों को ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस से पहले 139 पद्म अवॉर्डर्स की घोषणा की गई थी।
गणतंत्र दिवस से पहले 139 पद्म अवॉर्डर्स की घोषणा की गई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्म अवॉर्डर्स दे रही हैं। ये इस अवॉर्ड का दूसरा चरण है। इस फेज में लोकगायिका स्व. शारदा सिन्हा समेत 68 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इससे पहले पिछले महीने 28 तारीख को 71 गणमान्यों को पद्म अवॉर्डस विभूषित किया गया था। कुल 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है। शारदा सिन्हा समेत कुल 13 हस्तियों की ये अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया।

पद्म विभूषण 2025 विजेता

पद्म विभूषण (7 पुरस्कार) 2025 विजेता

क्रमांक पुरस्कार विजेता का नाम क्षेत्र राज्य/देश
1 दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी चिकित्सा तेलंगाना
2 न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर सार्वजनिक मामले चंडीगढ़
3 श्रीमती कुमुदिनी राजनकांत लखिया कला गुजरात
4 लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम कला कर्नाटक
5 एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा केरल
6 ओसामु सुज़ुकी (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग जापान
7 शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) कला (बिहार कोकिला) बिहार

गणतंत्र दिवस पर हुआ था ऐलान

इस साल गणतंत्र दिवस से पहले 139 पद्म अवॉर्डर्स की घोषणा की गई थी। 

यह भी पढ़ें: गले में फंदा डालकर जान दे रहा था पति, वीडियो बनाती रही पत्नी; पिता की अर्जी पर हाईकोर्ट से बोला SC; एक्शन लो