यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, कहा- हर-हर महादेव
आज यानी 11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (Ram ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। Mahashivratri 2021: आज यानी 11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो'।
वहीं प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों को ट्वीट कर इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा,' देशवासियों को महाशिवरात्रि पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव'।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस उत्सव पर काफी सावधानी बरती जा रही है। महामारी के इस दौर में उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी में गंगास्नान किया।
भक्तों में उत्साह
इस पावन अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भोले बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयो में नजर आ रही है। बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के 14वें दिन अंधेरे पखवाड़े में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और भांग चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य सरकारों की तरफ से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रतिबंध और दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं, काठमांडू का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, जो आमतौर पर महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों तीर्थयात्रियों से भरा रहता है। इस साल स्वास्थ्य संकट के कारण लोगों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
