विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-मॉरीशस के संबंधों को मिलेगी और मजबूती, तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; क्या है पूरा कार्यक्रम

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 11 Mar 2024 11:23 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ...और पढ़ें

Droupadi Murmu: तीन दिवसीय मॉरीशस दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फोटो President of India)
Droupadi Murmu: तीन दिवसीय मॉरीशस दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फोटो President of India)

HighLights

  1. तीन दिवसीय मॉरीशस दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
  2. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
  3. विदेश मंत्रालय ने कहा: भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगी राष्ट्रपति की यात्रा

एएनआई, नई दिल्ली। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में नौसेना का एक दल लेगा हिस्सा

जानकारी के अनुसार, मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर किया पोस्ट

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।'

'भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए साबित होगी मील का पत्थर'

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यात्रा भारत-मॉरीशस संबंधों के बीच एक नया मील का पत्थर साबित होगी। बता दें कि साल 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वालीं द्रौपदी मुर्मु छठी भारतीय राष्ट्रपति हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ संयुक्त रूप से भारत समर्थित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'रील और रियल लाइफ रेपिस्ट से भरी पड़ी है TMC', Shatrughan Sinha की उम्मीदवारी पर BJP ने ममता को घेरा

यह भी पढ़ें- सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम: PM Modi ने 1000 दीदीयों को सौंपा ड्रोन, अलग-अलग राज्यों की महिलाएं हुईं शामिल