Move to Jagran APP

प्रसार भारती ने अपना भर्ती बोर्ड बनाया, साल 1997 में हुआ था स्थापित

वर्ष 1997 में प्रसार भारती को (ब्रॉडकास्टिंग ऑफ इंडिया) एक्ट 1990 के तहत स्थापित किया गया है। भारत प्रकाशन के निदेशक जगदीश उपासने को इस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर नामित किया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:50 AM (IST)
प्रसार भारती ने अपना भर्ती बोर्ड बनाया, साल 1997 में हुआ था स्थापित
प्रसार भारती ने अपना भर्ती बोर्ड बनाया, साल 1997 में हुआ था स्थापित

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकारी प्रसारणकर्ता प्रसार भारती ने अपना पहला भर्ती बोर्ड स्थापित कर लिया है। इसके तहत वह भारत सरकार के संयुक्त सचिव से नीचे तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

prime article banner

वर्ष 1997 में प्रसार भारती को (ब्रॉडकास्टिंग ऑफ इंडिया) एक्ट 1990 के तहत स्थापित किया गया है। भारत प्रकाशन के निदेशक जगदीश उपासने को इस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय का के संयुक्त सचिव (बी-2) को बोर्ड का एक्स-आफिसो मेंबर बनाया गया है।

इस बोर्ड में चार और सदस्य होंगे। प्रसार भारती की सेवानिवृत्त एडीजी (प्रोग्राम) दीपा चंद्रा, पूर्व एडीजी (इंजी.) पीएन भाकला, किमब्योंग किपगेन और चेतन प्रकाश जैन इसके सदस्यों के नाम हैं। अध्यक्ष और सदस्यों के लिए भर्ती बोर्ड के कामकाज के लिए फीस होगी। जिसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। लेकिन उन्हें कोई वेतन और मानदेय नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती के अधीन ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.