विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रमुख स्वामी महाराज की जीवनी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही लेखक द्वारा लिखी दुनिया की सबसे लंबी बायोग्राफी

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM (IST)

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज की 13-खंडों वाली जीवनी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक ही लेखक द्वारा ...और पढ़ें

प्रमुख स्वामी महाराज की विशाल जीवनी ने रचा इतिहास

प्रमुख स्वामी महाराज की विशाल जीवनी ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज की 13-वाल्यूम वाली जीवनी को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने एक ही लेखक द्वारा लिखी गई दुनिया की सबसे लंबी जीवनी के तौर पर मान्यता दी है। इसमें 8,848 पेज और 2,146,447 शब्द हैं।

"ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी महाराज: विस्तृत जीवन अने कार्य" नाम की इस जीवनी को संस्कृत विद्वान साधु आदर्शजीवनदास ने लिखा है। इसमें स्वामीनारायण संस्था के दिवंगत आध्यात्मिक गुरु प्रमुख स्वामी महाराज (1921-2016) के 94 साल के जीवन और उनकी विरासत का ब्यौरा दिया गया है।

यह किताब प्रमुख स्वामी महाराज के आध्यात्मिक नेतृत्व, विनम्रता, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के साथ-साथ दुनिया भर में लोगों और समुदायों की सेवा और उन्हें प्रेरित करने के उनके कामों को भी दर्ज करती है। इस पर जुलाई 2017 से अगस्त 2020 तक, यानी 38 महीनों तक रिसर्च की गई और इसे लिखा गया।

एक ही लेखक द्वारा लिखी गई दुनिया की सबसे लंबी जीवनी के तौर पर पहचानी गई यह 13-वाल्यूम वाली रचना, आध्यात्मिक इतिहास को दर्ज करने और प्रमुख स्वामी महाराज की विरासत को संजोने की दिशा में बीएपीएस का एक अहम योगदान है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)