विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु जेल में प्रज्वल रेवन्ना के फोन में मिले सैकड़ों अश्लील वीडियो, पेन ड्राइव से फिल्में और वेब सीरीज बरामद

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:03 PM (GMT+05:30)

फोरेंसिक जांच में पता चला है कि बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में प्रज्वल रेवन्ना से जब्त मोबाइल फोन में ...और पढ़ें

प्रज्वल रेवन्ना के फोन में मिले सैकड़ों अश्लील वीडियो। (फाइल)

प्रज्वल रेवन्ना के फोन में मिले सैकड़ों अश्लील वीडियो। (फाइल)

HighLights

  1. प्रज्वल रेवन्ना के जब्त फोन में सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले।

  2. पेन ड्राइव में फिल्में और वेब सीरीज भी बरामद हुईं।

  3. रेवन्ना ने फोन के स्वामित्व से इनकार किया, कॉल लॉग से खुलासा।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। फोरेंसिक जांच में पता चला है कि पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जब्त मोबाइल फोन में सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले हैं, जबकि पेन ड्राइव में फिल्में और वेब सीरीज थीं। 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में अचानक निरीक्षण दौरान ये चीजें जब्त की गई थीं।

रेवन्ना पिछले महीने जेल में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था और बाद में सामने आए एक वीडियो में वह कैजुअल कपड़ों में किसी से फोन पर बात करते दिखाई दिया। जेल में केंद्रीय अपराध शाखा द्वारा चार से पांच घंटे तक चली तलाशी के दौरान रेवन्ना की बैरक से फोन और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

रेवन्ना के फोन में मिले सैकड़ों अश्लील वीडियो 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन से सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले हैं। हालांकि, पूछताछ के दौरान रेवन्ना ने फोन के अपने होने से इनकार किया। उसने कहा कि अन्य कैदी भी फोन का इस्तेमाल करते थे और यह उन्हें बारी-बारी से मिलता था।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अश्लील वीडियो डाउनलोड करने से भी इनकार किया। उससे जब्त नोटबुक में परिवार के सदस्यों और परिचितों के संपर्क नंबर थे।

कॉल लॉग से पता चला कि रेवन्ना ने मध्यस्थों के माध्यम से परिवार के सदस्यों के साथ अनधिकृत संचार किया, साथ ही एक महिला मित्र को सीधे काल भी किए, जिसे उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया। पुलिस जल्द ही उन सभी को नोटिस जारी करेगी, जिनके नंबर काल हिस्ट्री में दर्ज हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)