विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्रकैद की सजा के बाद प्रज्वल रेवन्ना को मिला कैदी नंबर, जानें कैसी बीती जेल की पहली रात

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sun, 03 Aug 2025 11:30 PM (IST)

बेंगलुरु में घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ...और पढ़ें

प्रज्वल रेवन्ना को जेल में मिला कैदी नंबर (फाइल फोटो)
प्रज्वल रेवन्ना को जेल में मिला कैदी नंबर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दुष्कर्म मामले में सजा सुनाए जाने के बाद बेंगलुरु जेल में रखे गए हैं पूर्व सांसद
  2. ड्रेस कोड का किया जाएगा पालन, कैदियोंको दी जाने वाली वर्दी पहननी होगी

पीटीआई, बेंगलुरु। घरेलू सहायिका से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह रेवन्ना को आधिकारिक तौर पर कैदी संख्या 15,528 आवंटित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के पौत्र रेवन्ना ने शनिवार को अदालत के फैसले के बाद जेल में पहली रात बिताई।

जेल में रो रहा था रेवन्ना

खबर है कि वह रो रहे थे और काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। जेल के चिकित्सकों ने शनिवार देर रात उनकी हालत स्थिर रखने के लिए उनके स्वास्थ्य का आकलन किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा जांच के दौरान वह रो पड़े और उन्होंने कर्मचारियों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की।

प्रज्वल ने कथित तौर पर कर्मचारियों को सूचित किया है कि उन्होंने अपनी सजा को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व सांसद को फिलहाल एक उच्च सुरक्षा वाली कोठरी में रखा गया है और उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

करना होगा ड्रेस कोड का पालन

जेल अधिकारियों के अनुसार, दोषियों के लिए मानक ड्रेस कोड का पालन किया जा रहा है और उन्हें कैदियों को दी जाने वाली वर्दी पहननी होगी। प्रज्वल को शनिवार को शेष जीवन के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी।

पीड़िता के मिलेगा मुआवजा

अदालत ने उन पर कुल 11.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और निर्देश दिया कि 11.25 लाख रुपये पीडि़ता को दिया जाए, जो प्रज्वल के परिवार की घरेलू सहायिका है।