साध्वी प्राची ने कहा, 'सरकार बकरीद पर पशुबलि रोक कर दिखाए'
विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने बनारस में भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन पर रोक लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश का सरकारें एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए प्रयोग कर रही हैं।
हरिद्वार, जागरण संवाददाता। विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने बनारस में भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन पर रोक लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश का सरकारें एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से पशुबलि को लेकर कोर्ट का आदेश सभी पर समान रूप से लागू करने की मांग की है। चुनौती दी कि सरकारों को कोर्ट के आदेश की इतनी ही चिंता है तो वह बकरीद पर होने वाली पशुबलि पर रोक लगाकर दिखाएं।
साध्वी प्राची बुधवार शाम हरिद्वार में पत्रकारों से बात कर रही थीं। वह वाराणसी में गणेश विसर्जन को लेकर घटी घटनाओं के मद्देनजर उसके विरोध को संत-महात्माओं से बातचीत करने यहां आईं हुईं थीं। साध्वी प्राची ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने स्लाटर हाउस के बाहर पशुबलि को अवैध ठहराते हुए इस पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने धार्मिक परंपराओं के नाम पर बेजुबान जानवरों की पशुबलि (कुर्बानी) दिए जाने पर रोक लगाई है। आरोप लगाया कि राज्य सरकारें खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारें कोर्ट के इस आदेश का अनुपालन अपने-अपने राजनीतिक लाभ के लिए एक संप्रदाय विशेष को खुश करने में कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार हिंदुओं की धार्मिक परंपराओं को कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जबरन रोक रही हैं, जबकि एक संप्रदाय विशेष को खुली छूटी दे रखी है।
उन्होंने गणेश विसर्जन के मौके पर वाराणसी में हुए लाठीचार्ज की ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने एक संप्रदाय विशेष को खुश करने और अपने वोट बैंक की खातिर संत-महात्माओं पर लाठीचार्ज कराया। चेतावनी दी कि हिंदू इस पर चुप नहीं बैठेगा, इसका जबरदस्त विरोध किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। वह इसी सिलसिले में हरिद्वार के संत-महात्माओं से चर्चा करने यहां आई थीं।
वाराणसी में गणेश प्रतिमा को गंगा में विसर्जित करने पर अड़े भक्तों पर पड़ी लाठियां