Move to Jagran APP

पगार मांगने पर नौकरानी की पिटाई, विनोद कांबली व पत्नी पर केस

पूर्व स्टार क्रिकेटर विनोद कांबली बुरे फंसे हैं। कांबली की नौकरानी ने विनोद कांबली और उनकी बीवी एंड्रिया पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है। नौकरानी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 04:49 PM (IST)
पगार मांगने पर नौकरानी की पिटाई, विनोद कांबली व पत्नी पर केस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व स्टार क्रिकेटर विनोद कांबली बुरे फंसे हैं। कांबली की नौकरानी ने विनोद कांबली और उनकी बीवी एंड्रिया पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है। नौकरानी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मामले पर सफाई देते हुए विनोद कांबली ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एेसी बात है तो वह आरोप साबित करके दिखाए। उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने कहा कि हम भी उसके खािलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं।

loksabha election banner

नौकरानी सोनी नफाया सिंह सरसाल (30) ने आरोप लगाया है कि माह के अंत में जब उसने विनोद कांबली से तनख्वाह मांगी तो विनोद कांबली हिंसक हो गए। विनोद कांबली ने पत्नी एंड्रिया के साथ मिलकर नौकरानी को जमकर पीटा और तीन दिन तक कमरे में बंद रखा।

सोनी घर से निकलने के बाद सीधा बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया।पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 504, 506 और 34 के तहत विनोद कांबली और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया है। सोनी हाउसमेड के तौर पर कांबली के घर में ही रहती थी।

कांबली का विवादों से है पुराना नाता

ऐसा पहली बार नहीं है जब कांबली सुर्खियों में आए हों.. विवादों से उनका पुराना नाता है, इससे पहले बीते साल जुलाई में कांबली और उनकी पत्नी को मुंबई के डोम्बीवली सिटी कोऑपरेटिव बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर दिया था। बैंक ने ऐसा कांबली द्वारा देनदारी न चुकाने के कारण किया था।

बैंक ने इस संदर्भ में एक विज्ञापन मराठी अखबारों में छपवाया था। विज्ञापन में बैंक ने दावा किया है कि डोम्बीवली सिटी कोऑपरेटिव बैंक ने विनोद और उनकी पत्नी एंड्रिया को जो लोन दिया था, दोनों ने उसकी किश्तें नहीं चुकाई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.