विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैतिकता के अधार पर इस्तीफा दें प्रधानमंत्री

By Edited By:
Published: Fri, 30 Dec 2011 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2011 04:58 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकपाल विधेयक पर संसद में हार की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकपाल विधेयक पर संसद में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे दुर्भाग्यपूर्ण और 'संसद का अपमान' बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार लोकपाल विधेयक पर राज्यसभा में मतदान से भाग खड़ी हुई। गडकरी ने कहा कि सरकार लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पर हार गई और इसलिए राज्यसभा में मतदान से भाग खड़ी हुई। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] सदन के दोनों सदनों में हार गया और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, सरकार लोकपाल विधेयक पारित करने के लिए तैयार नहीं थी और इसलिए उसने राज्यसभा में विधेयक पर मतदान से परहेज किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि सबकुछ प्रधानमंत्री के सामने हुआ और सरकार ने संसद का मजाक बनाया।

उन्होंने कहा कि आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिए भाजपा की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को शाम पांच बजे होगी। पार्टी देशभर में संप्रग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और लोकपाल विधेयक के लिए दबाव बनाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर