Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भले की महिलाओं के प्रति बढ़ते दुष्कर्म के बाद अपना 73 वां जन्मदिन नहीं मना रही हो लेकिन इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुबारकबाद दी।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भले की महिलाओं के प्रति बढ़ते दुष्कर्म के बाद अपना 73 वां जन्मदिन नहीं मना रही हो, लेकिन इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनकी लंबी आयु की कामना की है। बता दें आज यानी 9 दिसंबर को सोनिया का जन्मदिन है।
Birthday wishes to Mrs. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2019
कांग्रेस पार्टी ने भी दी बधाई
कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। बधाई देते हुए पार्टी ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि सोनिया गांधी हमारी मजबूत शक्ति और बड़ी नेता हैं। ऐसी नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने महिलाओं के लिए काम किया।
इटली में हुआ सोनिया का जन्म
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ। वर्तमान में वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। इटली के नागरिक होने पर भी सोनिया गांधी के जीवन पर कई पड़ाव देखने को पड़े। गौरतलब है कि सोनिया गांधी का विदेश में जन्म लेने के चलते भारत के प्रधानमंत्री पद के तौर पर उनके नाम की चर्चा पर भी विपक्ष ने विरोध किया था। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया।
लंबे समय तक रही कांग्रेस की अध्यक्ष
सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। 14 मार्च 1998 में उन्होंने कांग्रेस की सत्ता संभाली थी। इस वक्त कांग्रेस सत्ता में नहीं थी। उसके बाद सोनिया ही 2017 तक कांग्रेस की अअध्यक्ष रहीं। वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष को लेकर अभी तक कुछ भी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की चर्चा भी जोरों पर चली। इस बीच फिलहाल सोनिया को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।