स्वयं सहायता समूह बने महिलाओं की उन्नति का आधार: पीएम मोदी
पीएम मोदी इन दिनों नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के सफल लोगों से बात कर रहे हैं। लोग भी आपना अनुभाव पीएम मोदी के साथ साझा कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से 'नरेंद्र मोदी ऐप' के जरिए रूबरू हुए हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज देशभर की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं से संवाद करने का उन्हें अवसर मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप सब अपने आप में संकल्प, उद्यमशीलता और सामूहिक प्रयासों का एक प्रेरणादायी उदाहरण हैं। महिला सशक्तीकरण की जब हम बात करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है, महिलाओं को स्वयं की शक्तियों को, अपनी योग्यता को, अपने हुनर को पहचानने का अवसर उपलब्ध कराना। आज आप किसी भी सेक्टर को देखें, तो आपको वहां पर महिलाएं बड़ी संख्या में काम करती हुए दिखेंगी। देश के एग्रिकल्चर सेक्टर, डेयरी सेक्टर की तो महिलाओं के योगदान के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि ये स्वयं सहायता समूह एक तरह से गरीबों, खासकर महिलाओं की आर्थिक उन्नति का आधार बने हैं। ये ग्रुप महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत भी बना रहे हैं।
गौरतलब तलब है कि पीएम मोदी इन दिनों नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के सफल लोगों से बात कर रहे हैं। लोग भी आपना अनुभाव पीएम मोदी के साथ साझा कर रहे हैं। वह किसानों, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लाभार्थियों के अलावा कई क्षेत्रों के लोगों से बात कर चुके हैं। अब पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर रहे हैं।