Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:47 AM (IST)

    PM Modi Speech on Independence Day पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोदी से पहले जवाहर लाल नेहरू 17 बार जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुकी हैं। इस साल मोदी ने सबसे लंबा भाषण भी दिया। मोदी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने 97 मिनट लंबा भाषण दिया है (फोटो पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशवासी आज आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं भार भाषण दिया है। नेहरू को 17 बार, जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार ये सम्मान मिल चुका है।

    पीएम मोदी का सबसे लंबा भाषण

    78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है। साल 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 72 मिनट तक भाषण दिया था।

    मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

    नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में 94 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने इस साल तोड़ दिया।

    पीएम मोदी के पिछले भाषण

    2023 90 मिनट
    2022 83 मिनट
    2021 88 मिनट
    2020 86 मिनट
    2019 93 मिनट
    2018 82 मिनट
    2017 56 मिनट
    2016 96 मिनट
    2015 86 मिनट
    2014 65 मिनट

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड टूटा

    मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।