विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Christmas Day: क्रिसमस डे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा, बोले- सत्य ही हमें मुक्ति का मार्ग दिखा सकता है

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 25 Dec 2023 03:56 PM (IST)

आज बड़ा दिन (25 दिसंबर) है। पूरे देश के साथ में दुनियाभर में क्रिसमस डे का त्यौहार धूमधाम से मनाया ...और पढ़ें

क्रिसमस डे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा (फोटो, एएनआई)
क्रिसमस डे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा (फोटो, एएनआई)

HighLights

  1. पवित्र बाइबल में सत्य को सबसे अधिक महत्व- पीएम मोदी
  2. सभी धार्मिक ग्रंथ 'परम सत्य' को जानने पर केंद्रित- पीएम

एएनआई, नई दिल्ली। आज बड़ा दिन (25 दिसंबर) है। पूरे देश के साथ में दुनियाभर में क्रिसमस डे का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने क्रिसमस डे कार्यक्रम में कहा, "हम अपने जीवन में कई समान सारे मूल्यों को देखते हैं जो हमें एकजुट करते हैं। जैसे पवित्र बाइबिल कहती है कि भगवान ने हमें जो कुछ भी दिया है, वह दूसरों की सेवा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। यही 'सेवा परमो धर्म' है।"

पवित्र बाइबल में सत्य को सबसे अधिक महत्व- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "पवित्र बाइबल में सत्य को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। इसमें कहा गया है कि केवल सत्य ही हमें मुक्ति का मार्ग दिखा सकता है। संयोग की बात यह है कि सभी धार्मिक ग्रंथ 'परम सत्य' को जानने पर केंद्रित हैं। सभी ग्रंथों का यह समन्वय 21वीं सदी के आधुनिक भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।"

गरीबों की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं ईसाई- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे समाज को दिशा देने और सेवा भावना में भूमिका के लिए ईसाई समुदाय की सराहना की और कहा कि देश इस बात को गर्व से स्वीकार करता है। क्रिसमस के मौके पर मोदी ने ईसाइयों के साथ अपने पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंधों को याद किया और कहा कि वे गरीबों और वंचितों की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं।

'ईसा मसीह का जीवन संदेश करुणा से भरा है'

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में ईसाई समुदाय द्वारा संचालित संस्थान देश भर में बड़ा योगदान दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि ईसा मसीह का जीवन संदेश करुणा और सेवा पर केंद्रित था और उन्होंने एक समावेशी समाज के लिए काम किया जहां सभी के लिए न्याय हो।

ये भी पढ़ें: COVID-19 JN.1 Variant: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के मामले, इन दो राज्यों में आए सबसे ज्यादा केस