Move to Jagran APP

अमेरिकी नागरिक अधिकारों के चैंपियन जॉन लुइस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुइस का शनिवार को निधन हो गया था वो जॉन 80 साल के थे।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 02:12 PM (IST)
अमेरिकी नागरिक अधिकारों के चैंपियन जॉन लुइस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
अमेरिकी नागरिक अधिकारों के चैंपियन जॉन लुइस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले लुइस जॉन (John Lewis) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, "हम नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के चैंपियन अमेरिकी सांसद जॉन लुइस के निधन का शोक मनाते हैं। उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करेगी।"

loksabha election banner

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुइस का शनिवार को निधन हो गया था, वो 80 साल के थे। 2019 के अंत में लुइस को अग्नाशय के कैंसर का पता चला था।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने शुक्रवार देर रात लुइस के निधन की पुष्टि की और उन्हें अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े नायकों में से एक बताया। नैंसी पेलोसी ने कहा, "आज, अमेरिका अमेरिकी इतिहास के सबसे महान नायकों में से एक के निधन पर शोक व्यक्त करता है।" बता दें कि लुइस के निधन से कुछ घंटे पहले ही एक अन्य नागरिक अधिकार नेता सीटी विवियन का भी निधन हुआ था।

पेलोसी ने कहा कि सांसद लुइस जैसा सहकर्मी होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम उनके निधन से बहुत दु:खी हैं। सीनेटर मिच मैकोनल ने भी लुइस के निधन पर शोक जताया। लुइस ने दिसंबर 2019 में कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी। लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले 'बिग सिक्स' नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थे। आंदोलन करने वाले समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr) ने किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.