विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह तो गजब है! 'हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई और AI दोनों बोलता है', बिल गेट्स से बोले PM Modi

Published: Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा में बिल गेट्स ने कहा कि भारतीय ना सिर्फ प्रौद्योगिकी को शीघ्रता से अंगीकार ...और पढ़ें

PM और बिल गेट्स के बीच AI से UPI पर चर्चा (Photo ANI)
PM और बिल गेट्स के बीच AI से UPI पर चर्चा (Photo ANI)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राजनीतिक गतिविधियों में बेहद व्यस्त रहने के बीच भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापकों में से एक बिल गेट्स के साथ एक लंबी चर्चा की है। इसका प्रसारण शुक्रवार को होगा जिसमें दोनों के बीच आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस (एआई) से लेकर यूपीआइ तक के उन विषयों पर बात हुई है। वार्ता का उद्देश्य यह रहा है कि किस तरह से प्रौद्योगिकी के जरिए आम जनता के जीवन में व्यापक बदलाव किया जा सकता है और वित्त से लेकर हेल्थ सेक्टर में सेवा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने बिल गेट्स से किया मजाक

इस चर्चा में पीएम मोदी ने बिल गेट्स को भारत सरकार की तरफ से अभी तक शासन व्यवस्था के विभिन्न स्तरों पर प्रौद्योगिक के सफल इस्तेमाल के कई उदाहरण बताये हैं। एआई जब चर्चा हुई तो मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि भारत में जब बच्चा होता है तो वह आई (मां) और एआइ दोनों बोलता है। बिल गेट्स ने भी वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी के विकास में भारतीयों के योगदान को स्वीकार किया है।

पीएम मोदी से बातचीत काफी सुखद

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में बिल गेट्स ने कहा है कि भारतीय ना सिर्फ प्रौद्योगिकी को शीघ्रता से अंगीकार कर रहे हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर नेतृत्व भी दे रहे हैं। भारत ने यह साबित किया है कि प्रौद्योगिकी सभी के लिए उपलब्ध हो सकती है। यह बातचीत फरवरी के अंतिम दिनों में हुई जब गेट्स भारत के दौरे पर आये थे। इसके बारे में गेट्स ने कुछ जगहों पर बयान भी दिया था और भारत सरकार के नेतृत्व में यहां तकनीकी के इस्तेमाल की प्रगति की जबरदस्त प्रशंसा भी की थी। उन्होंने पीएम मोदी से हुई बातचीत को काफी सुखद करार दिया था।

महिलाएं सिर्फ गाय-भैंस नहीं चराएंगी

इस वार्ता में एक जगह पीएम मोदी ने भारत में महिला विकास में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की चर्चा करते हुए ड्रोन दीदियों की चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि गांव की महिलाएं सिर्फ गाय-भैंस नहीं चराएंगी। मैं उनके हाथ में तकनीक देना चाहता हूं। अब महिलाएं उन्हें बताती हैं कि पहले वह साइकिल चलाना नहीं जानती थी लेकिन अब द्रोन चलाना सिख गई हैं। पीएम मोदी ने उन्हें नपो ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया जिसे जान कर बिल गेट्स आश्चर्यचकित रह गये थे।

यह भी पढ़ें: Bill Gates-PM Modi Meeting: बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत की प्रगति को सराहा