यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से तंज, कहा- मुझे खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नृत्य का एक ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम मोदी ने अपने नृत्य का एक मीम रि-पोस्ट किया
- कहा, चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक
- सीएम ममता का एक एनिमेटेड संस्करण दिखाया गया
एएनआई, नई दिल्ली। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नृत्य का एक मीम रि-पोस्ट किया और चुनावी मौसम में चरम पर पहुंच रही रचनात्मकता की सराहना की। पीएम ने लिखा कि आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया। चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है! पीएम मोदी ने इसके बाद हंसी वाले इमोजी भी पोस्ट किए।
इंटरनेट मीडिया पर कृष्णा नाम के यूजर ने मोदी का एनिमेटेड वीडियो पोस्ट कर लिखा कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि 'द डिक्टेटर' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं कराएगा। पीएम मोदी की प्रतिक्रिया कोलकाता पुलिस द्वारा एक यूजर के खिलाफ कार्रवाई करने के कुछ घंटों बाद आया है, जिसने एक्स प्लेटफार्म पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम पोस्ट किया था।
Like all of you, I also enjoyed seeing myself dance. 😀😀😀
— Narendra Modi (@narendramodi) May 6, 2024
Such creativity in peak poll season is truly a delight! #PollHumour https://t.co/QNxB6KUQ3R
सीएम ममता का एक एनिमेटेड संस्करण दिखाया गया
मीम में सीएम ममता का एक एनिमेटेड संस्करण दिखाया गया है, जिसमें वह एक संगीत कार्यक्रम में भीड़ के सामने नृत्य कर रही हैं, जो एक मंच जैसा दिखता है। पुलिस की साइबर सेल ने यूजर से अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और भड़काऊ पोस्ट करने पर अपना पता बताने के लिए कहा है।
पुलिस ने यूजर को पहचान बताने का निर्देश दिया
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए साइबर सेल ने कहा कि आपको नाम और निवास सहित तुरंत अपनी पहचान बताने का निर्देश दिया जाता है। यदि मांगी गई जानकारी नहीं दी गई, तो आप सीआरपीसी की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे। पुलिस ने यूजर को एक नोटिस भी भेजा और उसे पोस्ट हटाने और ऐसे कृत्यों से दूर रहने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर कानून तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।
