Move to Jagran APP

पीएम ने ISRO को एक साथ 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

इसरो ने आज अपने मिशन के तहत एक साथ 104 उपग्रह लॉन्‍च कर इतिहास रच दिया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई म‍ंत्रियों ने इसरो को बधाई दी।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 15 Feb 2017 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 12:35 PM (IST)
पीएम ने ISRO को एक साथ 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर  दी बधाई
पीएम ने ISRO को एक साथ 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने एक साथ 104 सैटेलाइट को लॉन्च कर इतिहास रच दिया। एक साथ 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर समेत कई मंत्रियों ने इसरो को बधाई दी है।

loksabha election banner

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, 'एक साथ 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो को बधाई। इस उपलब्धि के लिए पूरे देश को इसरो पर गर्व है। इसरों के इस प्रदर्शन ने भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को साबित किया है। मैं आग्रह करता हूं कि इसरो हमारे अंतरिक्ष क्षमताओं की प्रगति के लिए प्रयास जारी रखे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं इस असाधारण उपलब्धि पर इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को बधाई देता हूं।'

वहीं फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसरो की इस उपलब्धि पर ट्वीट किया, 'भारतीय होने पर गर्व है।'

ISRO Satellite Launch: कामयाबी से भरी इसरो की झोली, जानें- 10 बड़ी बातें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'इसरो के वैज्ञानिकों को इतिहास रचने के लिए बधाई। 104 उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपण कर इसरो ने जो उपलब्धि हासिल की है, उस पर पूरे देश को गर्व है।'

शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'एक साथ 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर एक ओर उपलब्धि हासिल करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। हम सभी को इसरो पर गर्व है।' इसके साथ ही मनोहर पर्रिकर और स्मृति ईरानी ने भी इसरों को इस मौके पर बधाई दी।

इसरो ने आज अपने मिशन के तहत एक साथ 104 उपग्रह लॉन्च कर इतिहास रच दिया। पीएसएलवी 37 के तहत यह उपग्रह लॉन्च किए जाएंगे। इसरो के मुताबिक सुबह करीब 9:28 मिनट पर इन सभी उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी 37 ने श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। इसके करीब 17 मिनट बाद रिमोट-सेंसिंग कार्टोसेट-2 को कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

इसरो ने करीब 28 मिनट के अंदर सभी 104 सैटेलाइट को अपनी-अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। आज जिन सैटेलाइट को लॉन्च किया गया उनमें 101 विदेशी उपग्रह शामिल थे जिन्हें पृथ्वी से करीब 500 किमी ऊपर सूर्य-समकालिक (सन-सिंक्रोनस) कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

ISRO Satelite Launch: अंतरिक्ष में भारत की धाक, 104 सैटेलाइट लॉन्च

आज लॉन्च हुए उपग्रहों में तीन भारतीय, 88 अमेरिकी और शेष इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के उपग्रह हैं। इन उपग्रहों का संयुक्त भार 1,500 किग्रा है। इसमें 650 किग्रा का रिमोट-सेंसिंग कार्टोसेट -2 और 15-15 किग्रा के दो छोटे उपग्रह IA और IB शामिल हैं।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसके पहले 22 जून, 2016 को एक बार में 20 उपग्रह छोड़ चुका है। एक साथ 104 उपग्रह छोड़कर इसरो 2014 में एक साथ 37 उपग्रह छोड़ने के रूस के रिकॉर्ड को और 2013 में 29 उपग्रह एक साथ छोड़ने के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया।

इसरो से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.