विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat: एक दिन में दो-दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानें रूट से लेकर टाइमिंग और किराया तक की जानकारी

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 08 Apr 2023 02:54 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2023 03:40 PM (IST)

Chennai-Coimbatore Vande Bharat चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत ट्रेन सेमी-हाई स्पीड में चलेगी। इसमें एक एग्जीक्यूटिव कोच सहित आठ कोच होंगे और ...और पढ़ें

Vande Bharat: एक दिन में दो-दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात
Vande Bharat: एक दिन में दो-दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।Chennai-Coimbatore/Secunderabad-Tirupati Vande Bharat: भारतीय रेलवे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेल यात्रियों को आज डबल सौगात मिलने जा रही है।

आज सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि इन दोनों ट्रेनों के परिचालन से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Chennai-Coimbatore vande Bharat)

चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत ट्रेन सेमी-हाई स्पीड में चलेगी। इसमें एक एग्जीक्यूटिव कोच सहित आठ कोच होंगे और इसमें 530 लोग बैठ सकते हैं।

रूट

ट्रेन चेन्नई और कोयम्बटूर (कोवई) के बीच चलेगी और लगभग 6 घंटे में 495.28 किमी की दूरी तय करेगी। इसके तिरुपुर, इरोड और सलेम में स्टॉपेज होंगे। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

स्पीड

भारतीय रेलवे ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया है। बता दें कि ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंच गई। ट्रेन ने यह दूरी पांच घंटे 38 मिनट में तय की।

टिकट की कीमत

चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट की कीमत भारतीय रेलवे द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है। लेकिन दोनों के बीच की दूरी को देखते हुए चेयर कार के लिए लगभग 2,000 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,000 रुपये खर्च करने होंगे।

समय

ट्रेन कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और चेन्नई सेंट्रल दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 8.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat)

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के तिरुपति के बीच चलेगी। ये सिकंदराबाद से सुबह 6 बजे चलेगी और तिरुपति दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। बता दें कि सिकंदराबाद से तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टिकट की कीमत 1150 रुपए हो सकती है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने अभी तक किराये की कोई जानकारी नहीं दी है।

वंदे भारत एक्सप्रेस: सभी रूट

भारत में अभी 11 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, अप्रैल 2023 में 4 और शुरू करने की योजना है। यहां मौजूदा ट्रेनों की सूची दी गई है

  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • गांधी नगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस