Video : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी प्रार्थना सभा में हुए शामिल, कहा- लाखों को प्रेरित करते हैं बापू के आदर्श
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- बापू के आदर्श आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। बापू के आदर्श आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi attends prayer meet organised on #MahatmaGandhi's death anniversary, at Gandhi Smriti. pic.twitter.com/PhfwQyvnNB
— ANI (@ANI) January 30, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा... आज शहीद दिवस पर हम उन सभी महापुरुषों और महान महिलाओं के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
#WATCH I Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Vice President M Venkaiah Naidu attend prayer meet organised on #MahatmaGandhi's death anniversary, at Gandhi Smriti. pic.twitter.com/U5EBKgljbJ— ANI (@ANI) January 30, 2021
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी स्मृति पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/R51IINykpy— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर कहा कि लोगों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की शुचिता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। आइए हम महात्मा गांधी के दिखाए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
#WATCH दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/paHJK40Rhr— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2021
वहीं उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरी तरह से पालन न भी कर पाएं तो भी हमें इसकी भावना को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो हिंसा का त्याग करना चाहिए। गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे। उन्होंने अपने कर्म से समय की रेत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। गांधी जी के सिद्धांत आज भी विश्व को कल्याण का रास्ता दिखाते हैं।