शी चिनफिंग से PM मोदी ने क्यों पूछा था 'इज इट ओके?' रूसी कैमरे के नए वीडियो में सामने आई सच्चाई
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। ...और पढ़ें

पीएम मोदी और शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत का सच आया सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक छोटा वाकया सोशल मीजिया पर चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
दरअसल, बिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जब पीएम मोदी अपना संबोधन शुरू कर रहे थे, तभी चीनी राष्ट्रपति के ट्रांसलेशन डिवाइस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। यह देखते ही पीएम मोदी ने भाषण रोककर शी चिनफिंग की तरफ देखा और पूछा, क्या सब ठीक है?
इसके बाद चीनी राष्ट्रपति अपना ट्रांसलेशन ईयरपीस ठीक करते दिखे और उनके आसपास मौजूद अधिकारियों ने इसे तुरंत दुरुस्त किया।
वीडियो में स्पष्ट नहीं था दृश्य
शुरुआती वीडियो में शी जिनपिंग के आसपास का पूरा दृश्य स्पष्ट नहीं था। इसी बीच, सम्मेलन के गाला डिनर में उनके शामिल न होने और चीन लौटने पर एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल ले जाने की अफवाहें उड़ने लगीं। इससे सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि शी चिनफिंग की तबीयत खराब हो गई थी।
नए वीडियो ने अटकलों पर लगाया विराम
हालांकि, रूसी टीवी मीडिया चैनल रोसिया 1 के नए वीडियो ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। रूसी मीडिया के पत्रकारों ने घटना का पूरा दृश्य साझा करते हुए बताया कि ऐसी तकनीकी दिक्कतें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में आम बात हैं।
वीडियो में देखा गया कि पीएम मोदी ने कूटनीतिक सहजता और धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने स्थिति पूरी तरह ठीक होने और शी चिनफिंग के कम्फर्टेबल होने के बाद ही बोलना शुरू किया।
रूस के पत्रकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में चीनी प्रतिनिधियों के साथ अक्सर इस तरह की स्थितियां बन जाती हैं, लेकिन पीएम मोदी ने पूरे मामले को बहुत समझदारी से संभाला।
चीनी सरकार या उनके आधिकारिक तंत्र ने स्वास्थ्य खराब होने के दावों पर कोई सीधा बयान जारी नहीं किया है, जबकि चीन समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स ने इन अफवाहों का साफ खंडन किया है।
