विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स 2026: वीडियो में कैद हुआ पीएम मोदी, चिनफिंग और पुतिन का कैंडिड मोमेंट

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:32 PM (IST)

नई दिल्ली में हुए BRICS समिट 2026 के दौरान पीएम मोदी, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन के अनौपचारिक पलों के अनदेखे वीडियो सामने आए हैं।

HighLights

  1. BRICS 2026 समिट के अनौपचारिक पलों के वीडियो जारी।

  2. पीएम मोदी, शी चिनफिंग और पुतिन की चाय पर चर्चा।

  3. विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की बातचीत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में हुए दो BRICS समिट 2026 में कई यादगार पल देखने को मिले। मीटिंग के ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो पहले नहीं देखे गए थे।

वीडियो में मुख्य कार्यक्रमों से हटकर हुई बातचीत की झलक मिलती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई बातचीत शामिल है।

समिट के दौरान कैद किए गए पलों के वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर आने से होती है और बाद में उन्हें पुतिन औक शी से साथ चाय पीते हुए देखा जा सकता है। समिट स्थल पर अनौपचारिक पलों के दौरान तीन नेताओं को एक साथ देखा गया।

अनौपचारिक बातचीत के पर कैमरे में कैद

नेताओं के बीच कई अनौपचारिक बातचीत कैमरे में कैद हुईं। पीएम मोदी को अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों और नेताओं के साथ छोटे ग्रुप्स में बात करते देखा गया, जिसमें बैठने की जगह हुई बातचीत भी शामिल है। समिट के आखिर में उन्होंने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से भी मुलाकात की। दोनों को हाथ मिलाते और करीब से बात करते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया।

वीडियो में समिट के आयोजन स्थल की झलक

पीएम मोदी समिट के लिए आने वाले नेताओं का स्वागत करते हैं और अपनी सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल पर घूमते हैं। एक वीडियो में वे अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले रिसेप्शन एरिया में जाते हैं। इन वीडियो में समिट के आयोजन स्थल की भी झलक मिलती है।

वीडियो में नेताओं को आधिकारिक ग्रुप फोटे के लिए एक साथ खड़े देखा जा सकता है, जिसके पीछे BRICS 2026 का बैकड्रॉप लगा है। औपचारिक चर्चाओं से पहले पीएम मोदी प्रतिनिधियों का अभिवादन करते, हाथ मिलाते और संक्षिप्त बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के साथ रिश्तों में सुधार का संकेत, चीन ने LAC पर कम की सैनिकों की संख्या; अब 10 आर्म्स ब्रिगेड तैनात