मेलोनी से पुतिन तक... पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया पूरा देश, विदेशों से भी आई शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाया, जो उनकी 25 साल की जनसेवा का भी ...और पढ़ें

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश-विदेश से आई बधाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 17 सितंबर 2026 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, जो उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का भी एक ऐतिहासिक अवसर बना।
वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक पद संभालने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सेवा देने के इस पड़ाव पर देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा रहा।
इस दोहरे ऐतिहासिक पड़ाव पर भारत ही नहीं, बल्कि विश्व पटल के शीर्ष नेताओं, राजनयिकों, भारतीय राजनीति के पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों और बॉलीवुड व खेल जगत की हस्तियों ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे।

विश्व नेताओं और राजनयिकों ने बधाई
ग्लोबल स्टेज पर पीएम मोदी की मजबूत साख का नजारा उनके 76वें जन्मदिन पर साफ देखने को मिला। दुनिया के शीर्ष शक्तिशाली देशों के राष्ट्रध्यक्षों और विदेशी दूतावासों ने सोशल मीडिया और संदेशों के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रूसी राष्ट्रपित पुतिने पीएम मोदी को भेजे विशेष बधाई संदेश में लिखा, अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।
उन्होंने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान हुई मुलाकातों को याद करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही। भारत स्थित रूसी दूतावास ने इंस्टाग्राम पर इस संदेश को #DruzhbaDosti (द्रुझबा-दोस्ती) हैशटैग के साथ साझा किया।

ट्रंप से लेकर मेलोनी ने किया बर्थ-डे विश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत और अमेरिकी दूतावास के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करते हुए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं। इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को और मजबूत कर रहे हैं।
भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व विकसित भारत की यात्रा को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आने वाले समय में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया।

नीदरलैंड साम्राज्य के दूतावास ने मई 2026 में पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान हस्ताक्षर की गई रणनीतिक साझेदारी का जिक्र करते हुए शुभकामनाएं दीं।
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीएम मोदी की हालिया यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों की सराहना की।
साथ ही बेल्जियम और वियतनाम सहित कई देशों के दूतावासों ने भी शुभकामनाएं साझा कीं।

विपक्षी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए देश की तमाम प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और उनके स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पीएम मोदी को स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं। डीएके प्रमुक एम. के. स्टालिन ने पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
साथ ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को इस खास दिन पर बधाई भेजी। वहीं तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा खेल और मनोरंजन जगत से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पुरानी यादें और तस्वीरें साझा कर पीएम मोदी को बधाई दी।
सेवा संकल्प अभियान और आशीर्वाद का दीया
प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन और 25 साल की जनसेवा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देशभर में 25 प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
सेवा और स्वास्थ्य कार्य: देशभर में विशाल रक्तदान शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता ड्राइव चलाए जा रहे हैं।

आशीर्वाद का दीया अभियान: इसके तहत देशवासियों से अपने घरों और मंदिरों में पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए एक आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील की गई।

मध्य प्रदेश: लगभग 58 लाख दीये (उज्जैन के शिप्रा तट पर अकेले 25 लाख दीप) जलाए गए।
गुजरात: पूरे राज्य में 88 लाख से अधिक और अकेले सूरत शहर में 10 लाख दीप जलाए गए।
हरियाणा: अंत्योदय परिवारों और राज्यभर में लगभग 80 लाख दीये आवंटित किए गए।
वहीं अहमदाबाद के विश्व उमियाधाम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में महाआरती के बाद पीएम मोदी की उम्र के 76 वर्षों के प्रतीक रूप में एक साथ 76 हजार दीपक जलाए गए और सामूहिक वंदे मातरम् का गान हुआ।

वडनगर और वाराणसी से बाइक रैली: पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से एक साथ 'सेवा संकल्प बाइक रैलियां' रवाना की गईं।
यात्री सेवा अभियान: 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर विशेष यात्री सहायता और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए।
बंगाल में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के मौके पर बंगाल में गुरुवार से केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना औपचारिक रूप से लागू हो गई। कोलकाता के धानधान्य ऑडिटोरियम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले एक वर्ष में राज्य में इसके लाभार्थियों की संख्या पांच लाख से अधिक करने का लक्ष्य है और 7.70 लाख पूर्व नामांकनों में से दो लाख से अधिक कारीगरों ने आवेदन किया है, जिनमें 3,000 से अधिक को मंजूरी मिल चुकी है। राज्य में मई में हुए सत्ता परिवर्तन और भाजपा सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू किया गया है।
सेमीकॉम इंडिया का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के दिन भी कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'Semicon India 2026' का भव्य उद्घाटन किया, जो भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने थे और वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
