यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पूरा भारत आपके साथ खड़ा है...', Japan में भूकंप के बाद PM मोदी ने फुमियो किशिदा को लिखा पत्र
PM Modi letter to japan PM पीएम मोदी ने किशिदा को लिखे पत्र में कहा कि भारत एक विशेष रणनीतिक ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली। PM Modi letter to japan PM जापान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को पत्र लिखकर जापान के लोगों के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की।
पीएम ने कही ये बात
पीएम मोदी ने किशिदा को लिखे पत्र में कहा कि भारत एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार के रूप में जापान के साथ खड़ा है और इस समय हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
बता दें कि जापान के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप नोटो में सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में लगभग 90 लोग मारे गए।

प्रधानमंत्री ने अपने जापानी समकक्ष को कहा कि वह भूकंप से पहुंचे नुकसान को लेकर काफी दुखी और चिंतित हैं और उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति "गहरी संवेदना" व्यक्त की।
मोदी ने कहा,
एक जनवरी को जापान में आए भीषण भूकंप के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और चिंतित हूं। मैं जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम जापान और आपदा से प्रभावित उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
भूकंप से 92 लोगों की गई जान
जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है और 240 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने भूकंप बचाव कार्यों में भाग लेने वाले आत्मरक्षा बलों के कर्मियों की संख्या दोगुनी कर 4,600 कर दी है।
