कल प्रयागराज जाएंगे पीएम मोदी, महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम होंगे शामिल
पीएम मोदी 21 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कार्यरत महिलाओं की एक सभा में भाग लेने प्रयागराज जाएंगे। इस कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी जो कल दोपहर 1 बजे से शुरु होगा। बता दें कि कार्यक्रम विशेष रुप से महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होंगे। पीएम मोदी 21 दिसंबर को प्रदेश सरकार के साथ कार्यरत महिलाओं की एक सभा में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जो कल दोपहर एक बजे से शुरू होगा। बता दें कि कार्यक्रम विशेष रुप से महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह कार्यक्रम महिलाओं को लाभान्वित करने लिए किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान किया जाएगा। पीएमओ ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक अकाउंट में एक हजार करोड़ भेजेंगे। यह धनराशि लगभग 16 लाख महिलाओं को लाभान्वित करेगी। इस कार्यक्रम में, कई सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, महिला कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, और अन्य सहित 2 लाख से अधिक महिलाओं के उपस्थित होने की उम्मीद है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि सभा में सहायक नर्स, मिडवाइफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन पर भी चर्चा हो सकती है।
पीएमओ ने जानकारी दी है कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बिजनेस कारेस्पोंडेंट-सखियों (बीसी-सखियों) को भी प्रोसाहित करेंगे, जिसमें 20 हजार बीसी सखियों के बैंक अकाउंट में पहले महीने 4 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगें।आपको बता दें कि बीसी-सखियां को शुरुआती छह महोनों तक 4 हजार रुपये का वजीफा दिया जाता है, जिससे वे अपने काम में स्थिर हो जाएं और कमाई शुरु कर सके। साथ ही साथ पीएम मोदी कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना के तहत 1 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजेंगे।
पीएम की प्रयागराज यात्रा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम मोदी प्रयागराज की यात्रा करेंगे। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सभी लाभार्थी योजनाओं पर भी बोलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पीएम , मोदी 2 घंटे शहर में रहेंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों और प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान मौजूद रहने वाले लाभार्थियों के ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।