केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति, बप्पा की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी और उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पीयूष गोयल के घर किए गणपति दर्शन
HighLights
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति दर्शन किए।
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी गोयल के घर गणेश प्रतिमा के दर्शन किए।
दोनों नेताओं ने गणेश चतुर्थी पर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
पीटीआई, नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश प्रतिमा के दर्शन किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति दर्शन के लिए गया। भगवान गणेश सब पर कृपा बनाए रखें। राधाकृष्णन ने भी गोयल के आवास पर गणेश प्रतिमा के सामने नमन किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।
राधाकृष्णन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस त्योहार से जुड़ी भक्ति, आत्मीयता और एकजुटता की भावना वास्तव में विशेष है। भगवान गणेश सभी को ज्ञान, सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।
