विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुलाई में इंडोनेशिया-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा से लेकर फ्री ट्रेड डील पर होगी चर्चा

Published: Sun, 07 Jun 2026 08:30 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2026 में इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा भारत की हिंद-प्रशांत नीति को मजबूत करेगा।

जुलाई में तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी (फोटो-X/@narendramodi)

जुलाई में तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी (फोटो-X/@narendramodi)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जुलाई 2026 में इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाने वाले हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय इन तीनों देशों की सरकारों के साथ इस दौरे की तैयारियों और एजेंडे को लेकर बातचीत कर रहा है।

यह यात्रा भारत की हिंद-प्रशांत नीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ये तीनों देश इस क्षेत्र के प्रमुख शक्तिशाली और रणनीतिक रूप से अहम देश हैं।

दौरे के दौरान इन तीनों देशों के साथ अलग-अलग फोकस वाले द्विपक्षीय और क्षेत्रीय एजेंडे पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी संबंध शामिल होंगे।

पीएम मोदी पहले जाएंगे इंडोनेशिया

पीएम मोदी सबसे पहले इंडोनेशिया जाएंगे। 7 जून 2026 को भारत और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ पीएम मोदी की आगामी यात्रा के एजेंडे पर विस्तृत विमर्श हुआ।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इंडोनेशियाई विदेश मंत्री सुगियोनो ने 8वें संयुक्त आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आसियान सहयोग की समीक्षा की गई है।

दोनों देश 2027 में राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। यात्रा के दौरान समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय व्यापार को 30 बिलियन डॉलर से ऊपर ले जाने पर काम कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत यात्रा पर आये थे और तभी पीएम मोदी को यात्रा का निमंत्रण दिया गया था।

इंडोनेशिया के बाद न्यूजीलैंड की यात्रा

आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में नहीं बताया गया है कि न्यूजीलैंड की मीडिया के मुताबिक पीएम मोदी 7-8 जुलाई को वहां के दौरे पर होंगे। जहां भारतीय समुदाय के बड़े कार्यक्रम की तैयारी हो रही है।

न्यूजीलैंड के साथ भारत ने अप्रैल 2026 में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता अभी लागू होने की प्रक्रिया में है।

यात्रा के दौरान एफटीए को जल्द लागू करने, व्यापार बढ़ाने, निवेश, शिक्षा, रक्षा और पेशेवर गतिशीलता पर बातचीत होगी।

ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वार्ता

इसके बाद 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साथ भी व्यापार, रक्षा सहयोग, क्वाड फ्रेमवर्क और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

मई 2026 में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग भारत आई थीं। क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान उन्होंने भारत के साथ 17वें विदेश मंत्रियों की वार्ता में भाग लिया था।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी बैठक में पीएम मोदी की भावी यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई थी। इसमें इंडो-पैसिफिक में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स और कनेक्टिविटी पर कई घोषणाएं हुईं।

दोनों देशों के बीच पहले से ही समग्र रणनीतिक साझेदारी स्थापित है। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विमर्श चल रहा है।

इन दौरों से भारत की हिंद-प्रशांत रणनीति को नई गति मिलने की संभावना है। इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- एजुकेशन सिस्टम में होने वाला है बड़ा बदलाव? पीएम मोदी के साथ कई राज्यों के सीएम तय करेंगे शिक्षा का नया एजेंडा