विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन, AI और रिसर्च जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

Published: Tue, 02 Sep 2025 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:58 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया - 2025 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसका लक्ष्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को ...और पढ़ें

पीएम मोदी बुधवार को सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे (फोटो: पीटीआई)
पीएम मोदी बुधवार को सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
  2. राज्य स्तरीय नीति कार्यान्वयन आदि पर सत्र आयोजित
  3. कार्यक्रम में 20,750 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया - 2025 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि पीएम मोदी बुधवार को सीईओ राउंडटेबल में भी शामिल होंगे।

मंगलवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और उन्नत पैकेजिंग परियोजनाएं, अनुसंधान एवं विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नवाचार, निवेश के अवसर और राज्य स्तरीय नीति कार्यान्वयन आदि पर सत्र आयोजित होंगे।

इस कार्यक्रम में 20,750 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें 48 देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और प्रौद्योगिकी विकास का केंद्र बनाने के लिए 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में सम्मेलन आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें- भारत में जल्द बनेंगी मेड इन इंडिया चिप, सेमीकंडक्टर कंपनी सीजी सेमी ने शुरू की सुविधा