विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी शनिवार को रोजगार मेले में बांटेंगे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र, रेलवे से रक्षा मंत्रालय में मिलेगी तैनाती

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:30 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह ...और पढ़ें

रोजगार मेले में पीएम मोदी बाटेंगे 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में पीएम मोदी बाटेंगे 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

  2. रोजगार मेला 45 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा।

  3. कुल 12.75 लाख युवाओं को अब तक नौकरी मिली।

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित इस 20वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री चयनित उम्मीदवारों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।

नवनियुक्त अभ्यर्थी राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाओं का विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

रोजगार मेला दर्शाता है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और देश की विकास यात्रा में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार का जोर है। 20वें रोजगार मेले के साथ कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 75 हजार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।