विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपीएससी के शताब्दी समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी, स्मारक सिक्का और डाक टिकट करेंगे जारी

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में ...और पढ़ें

यूपीएससी के शताब्दी समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

यूपीएससी के शताब्दी समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. पीएम ‘100 लैंडमार्क जजमेंट्स’ नामक पुस्तक का भी विमोचन करें

  2. पीएम मोदी यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम 1926 में यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए सालभर के समारोहों का समापन होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।

इसके अलावा वे ‘100 लैंडमार्क जजमेंट्स’ नामक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। समारोह में देशभर के राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और यूपीएससी के अधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग शामिल होंगे।