एक साल में तीसरी बार एक साथ दिखे मोदी, पुतिन और चिनफिंग; ब्रिक्स सम्मेलन से सामने आई खास तस्वीर
राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति चिनफिंग एक साल में तीसरी ...और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और चिनफिंग दिखे साथ
HighLights
मोदी, पुतिन, चिनफिंग एक साल में तीसरी बार मिले।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में तीनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
भारत मंडपम में हुई यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में महत्वपूर्ण।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की उस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी दाईं तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बाईं तरफ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग खड़े थे और उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था।
यह तीनों दिग्गज नेताओं की करीब साल भर में तीसरी मुलाकात है।
हाल ही में एक सितंबर 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में तीनों नेताओं ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। वहां तीनों ने आपस में हाथ मिलाया था और बातचीत भी की थी।
इससे पहले मोदी, पुतिन और चिनफिंग एक सितंबर 2025 को चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान गर्मजोशी से मिले थे।
प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत मंडपम की वह तस्वीर पोस्ट की गई, जहां ब्रिक्स नेताओं ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस तस्वीर की पृष्ठभूमि में ‘किंगडम बीजीएम’ नाम का गाना बज रहा था। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के कड़े प्रोटोकाल के बीच, गर्मजोशी भरा यह पल खास तौर पर उभरकर सामने आया।
उधर पीटीआई के अनुसार, मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें से एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी खुद, पुतिन, चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को कार्यक्रम स्थल के अंदर एक साथ चलते हुए दिखाया गया है।
एक और तस्वीर में मोदी को पुतिन, चिनफिंग और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। एक अन्य तस्वीर में प्रधानमंत्री और रूसी नेता पुतिन को सुरक्षाकर्मियों तथा अनुवादकों के साथ मुस्कुराते हुए एक साथ जाते देखा गया।
बता दें कि भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में शनिवार और रविवार (12-13 सितंबर) को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है और इसमें 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।
