विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'माताओं-बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान', महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी

Published: Thu, 16 Apr 2026 08:50 AM (IST)

संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा से पहले, पीएम मोदी ने X पर महिलाओं का ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पोस्ट किया

  2. महिला सशक्तिकरण को बताया एक ऐतिहासिक कदम

  3. नारी को ज्ञान का स्रोत बताते हुए वीडियो साझा किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पर चर्चा होने से पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके महिलाओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, हमारा देश महिला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है, और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में पक्के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

नारी को ज्ञान का स्रोत बताया

इसके साथ ही उन्होंने करीब एक मिनट का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। जिसमें एक संस्कृत श्लोक और उसके सार को बताया गया है, "व्युच्छन्ति हि रश्मिभिविश्वमाभासि रोचनम्। ता त्वामुषर्वसूयवो गीभिः कण्वा अहूषत॥" अर्थात नारी अपने ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान के अंधकार को दूर कर पूरे विश्व को आलोकित करती है। इसलिए समृद्धि और सगुणों की कामना करने वाले मनुष्य सदैव नारी का सम्मान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए लिखा, "आप, जो अपनी तेज किरणों से दुनिया को रोशन करते हैं, चमकते हुए। कण्वों ने भजनों के साथ आपका जश्न मनाया है, हे उदार, सभी के पालनहार।"

यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग और बिना फीस के कनिष्क बने बरेली के टॉपर; जानें फ्री YouTube कोर्स का मैजिक