समुद्र के रास्ते दुनिया नापने वाली 6 जांबाज बेटियों से मिले पीएम मोदी
'नविका सागर परिक्रमा' नामक अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिला चालक दल से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की।
By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 06:13 PM (IST)
style="text-align: justify;">नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय नौसेना के छह महिला अधिकारियों के एक दल के साथ मुलाकात की। बता दें कि इन महिला अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के 'नौकायन वेसेल तारिनी' (आईएनएसवी तारिनी) का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
जहाज का संचालन लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी और उनके दल के द्वारा किया गया जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल, पी स्वाथी और लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी ऐश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल थे।
'नविका सागर परिक्रमा' नामक ये अभियान महिला चालक दल द्वारा दुनिया का पहला भारतीय अभियान था। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान, महिला दल ने मिशन के विभिन्न पहलुओं, उनकी तैयारी, प्रशिक्षण और यात्रा के दौरान के अनुभवों पर एक प्रस्तुति दी।
प्रधान मंत्री ने मिशन की सफलता पर चालक दल को बधाई दी। उन्होंने महिला चालक दल को उनकी यात्रा के दौरान के अपने अद्वितीय अनुभवों के बारे में साझा करने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी उपस्थित थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें