जानें, क्यों खास है पीएम मोदी की रूस यात्रा
भारत और रूस के बीच संबंधों को नई दिशा देने के लिए पीएम की यात्रा अहम बतायी जा रही है। उनके इस यात्रा के दौरान तमाम अहम बिंदुओं पर बातचीत होगी जो एक नई विश्व व्यवस्था को जन्म दे सकती है।
By Manoj YadavEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2015 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 01:51 PM (IST)
मॉस्को/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे में वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।
इस दौरान भारत के प्रतिनिधिमंडल में मौजूद उद्योग जगत के 18 शीर्ष अधिकारी रूसी कंपनियों के 34 सीईओ से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।
एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर मोदी की नजर
- भारत और रूस के संबंध बहुत पुराने हैं। वास्तव में भारत की तीनों सैनाओं का सात फीसदी असलाह अकेले रूस से मिलता है।
- परमाणु पनडुब्बी और ब्राह्मोस मिसाइल जैसी क्षमताओं के विकास में रूस के साथ भागीदारी की अहम भूमिका रही है।
- भारत के पास मौजूद टैंक, लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां और आधुनिक जितने भी विध्वंसक हथियार हैं, वो भारत ने रूस से लिए हैं।
- रूस के लिए भी भारत इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि भारत एक बड़ा हथियार आयातक देश है।
- प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे पर एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बात करेंगे।
- दुुनिया में अमेरिका, रूस और चीन जैसी शक्तियों के समीकरण बदल रहे हैं। ऐसे में भारत को अपनी स्थिति पर नजर रखना बेहद अहम है। मोदी इस दौरे पर यही करेंगे।
- भारत की अमेरिका से नजदीकियां बढ़ी हैं। रूस इससे वाकिफ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें