Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक एथलीटों से की बातचीत, कहा - भारत के इतिहास रचने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए पैरा-एथलीट टीम के साथ बातचीत की। बातचीत में मोदी ने भारत में खेल संस्कृति को विकसित करने के तरीकों और प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

By Avinash RaiEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 06:31 PM (IST)
पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक एथलीटों से की बातचीत, कहा -  भारत के इतिहास रचने की उम्मीद
पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक के एथलीटों से की बातचीत, कहा - भारत द्वारा इतिहास रचने की उम्मीद

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए पैरा-एथलीट टीम के साथ बातचीत की। बातचीत में मोदी ने भारत में खेल संस्कृति को विकसित करने के तरीकों और प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

loksabha election banner

सरकार एक हजार नए 360 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिल रही है। स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानने के लिए, 360 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं और इन केंद्रों को जल्द ही बढ़ाकर एक हजार कर दिया जाएगा।

मोदी ने कहा अब सभी खेलों में है करियर

मोदी ने जोर देकर कहा कि पहले के समय में एक या दो खेलों को छोड़कर खेलों में करियर की कोई संभावना नहीं होती थी, मगर अब इस असुरक्षा को नष्ट करने की जरूरत है। साथ ही खिलाड़ियों को उपकरण, मैदान और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।

देश के दूरदराज इलाकों और गांव में प्रतिभा छुपी हुई हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दूरदराज इलाकों और गांव में प्रतिभा छुपी और भरी हुई हैं, पैरा एथलीटों दल इसका सबसे अच्छा और जीता जागता उदाहरण है। दूरदराज के इलाकों में कई खिलाड़ी ऐसे है जो देश के लिए मेडल लाने की काबिलियत रखते हैं, हम उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश में है।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भारत द्वारा इतिहास रचने की उम्मीद

पीएम मोदी ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा नया इतिहास रचने की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में अब खिलाड़ियों को पदक लाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाता बल्कि उनसे अब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई जाती है। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांग जन को सुविधाएं देना कल्याणकारी समझा जाता था, आज देश इसके लिए अपनी जिम्मेदारी के तहत काम कर रहा है।

पैरालंपिक खेलों में भारत के 54 पैरा एथलीट लेंगे हिस्सा

9 अलग अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जाएंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.