विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत उभरती प्रौद्योगिकियों के अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखे: पीएम मोदी

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए।

भारत उभरती प्रौद्योगिकियों के अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखे।

भारत उभरती प्रौद्योगिकियों के अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखे।

HighLights

  1. भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों में अग्रणी देशों में शामिल होना चाहिए।

  2. सरकार उद्योग के लिए पूर्वानुमान योग्य नीतिगत वातावरण सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध।

  3. AI, क्वांटम कंप्यूटिंग में कौशल विकास और नवाचार पर उद्योग भागीदारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग के लिए पूर्वानुमान योग्य और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाला नीतिगत वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ सेमीकंडक्टर राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकार और उद्योग के बीच करीबी सहयोग को भारत के तकनीकी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने भारत में उपलब्ध प्रतिभा, प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने की क्षमता और बुनियादी ढांचे को मजबूत आधार बताया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों में कौशल विकास तथा नवाचार के लिए उद्योग की अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब पारिस्थितिकी तंत्र बुनियादी प्रयासों से आगे बढ़कर बड़े पैमाने और नए अवसरों के चरण में प्रवेश कर रहा है। मोदी ने उद्योग जगत से नीतिगत और प्रशासनिक उपायों पर सुझाव देने का आग्रह किया तथा कहा कि इन सुझावों पर आगे की नीतियां बनाते समय उचित विचार किया जाएगा।

बैठक में शामिल सीईओ ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को विकसित करने के सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास और उन्नत तकनीकों में नए अवसरों पर भरोसा जताया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)