विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विकसित भारत रोजगार योजना से दूर होगी बेरोजगारी', पीएम मोदी ने समझाया 2047 का रोडमैप

Published: Tue, 02 Sep 2025 05:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश में बेरोजगारी कम करने में सहायक होगी। उन्होंने ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया उल्लेख (फाइल फोटो)
पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया उल्लेख (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश में बेरोजगारी दूर करने में मददगार साबित होगी।

पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया के एक लेख का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने देश की युवा आबादी के लिए रोजगार सृजन के जरिये देश को 2047 तक विकसित बनाया जा सकता है।

मंडाविया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस योजना से युवा शक्ति को पंख लगेंगे। भारत की ताकत इसकी जनसांख्यिकी लाभांश में निहित है। इसका फायदा उठाने के लिए मोदी सरकार ने ये योजना लांच की है। पीएम मोदी ने इस योजना से जुड़ी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के एक लेख को भी साझा किया।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पुतिन को गले लगाया, चिनफिंग से मिलाया हाथ, एर्दोगन की पीठ पर दी थपकी ; SCO समिट में छाए PM मोदी