विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुष्मान भारत के तहत इलाज के खर्च में रिकार्ड बचत, PM मोदी ने गिनाईं योजना की उपलब्धियां

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का ...और पढ़ें

योजना से चिकित्सा खर्च में रिकॉर्ड बचत, गरीब-मध्यम वर्ग को मिला लाभ: PM

योजना से चिकित्सा खर्च में रिकॉर्ड बचत, गरीब-मध्यम वर्ग को मिला लाभ: PM

HighLights

  1. 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज।

  2. योजना से चिकित्सा खर्च में रिकॉर्ड बचत, गरीब-मध्यम वर्ग को मिला लाभ।

  3. दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, 48.54 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान भारत के तहत अब 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सालाना पांच लाख रुपये स्वास्थ्य कवरेज का लाभ मिल रहा है। इससे चिकित्सा खर्च में रिकार्ड बचत हुई है। फलस्वरूप गरीब तथा मध्यम वर्ग को लाभ मिला है।

बुधवार को योजना के आठ साल पूरे होने पर पीएम ने एक्स पर लिखा कि आयुष्मान भारत योजना इस सोच के साथ शुरू की गई थी कि प्रत्येक भारतीय को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। आज 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन गई है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से अधिक लोगों की पहुंच दर्ज की गई है, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मजबूत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक 48.54 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

13 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज का लाभ उठाया है तथा देशभर में 39 हजार से अधिक सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों के माध्यम से लोगों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के उपचार का लाभ मिला है। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर, 2018 को शुरू की गई थी।

इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना है। 31 अगस्त तक 13.25 करोड़ लोगों के उपचार के लिए 2.03 लाख करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

स्वस्थ नागरिक विजन के साथ बढ़ रही योजना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना स्वस्थ नागरिक और मजबूत देश के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना ने देशभर में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक नया अध्याय खोला है।

सोर्स- PTI के इनपुट के अनुसार