Move to Jagran APP

PM Modi: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं, आम जनता के लिए मांगा आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी देशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने नवरात्रि के दौरान महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Tue, 04 Oct 2022 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 03:15 PM (IST)
PM Modi: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं, आम जनता के लिए मांगा आशीर्वाद
पीएम मोदी ने नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी देशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए आशीर्वाद की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जनकारी दी है। पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी ने नवरात्रि के दौरान महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने मां सिद्धिदात्री की स्तुति पाठ को ट्विटर पर साझा किया।

loksabha election banner

पीएम ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने स्तुति पाठ को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता। विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥' उन्होंने ट्वीट करते हुए आगे लिखा, 'नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं।'

मां दुर्गा के नौ अवतारों के लिए समर्पित है नवरात्रि

नवरात्रि मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों के लिए समर्पित है। इस दौरान नवदुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर को शुरू हुई थी और पांच अक्टूबर को इसका समापन होगा। नवरात्रि का त्योहार राक्षस महिषासुर की हत्या और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न के रूप में मनाया जाता है। नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है दशहरा

मालूम हो कि प्रत्येक साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। पूरे देश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को भी जलाया जाता है।

इसी दिन हुआ था महिषासुर का वध

देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को विजयदशमी के रूप में जाना जाता है। इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। मालूम हो कि दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (दसवीं तिथि) को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों का प्रगतिशील पक्ष: उत्सवीय उल्लास ने एक बड़ा बाजार तैयार किया

यह भी पढ़ें- उत्‍तर बंगाल में रहते हैं, महिषाषुर के वंशज, आज भी ये मां दुर्गा के चेहरे का दर्शन नहीं करते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.