विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स समिट के इतर पीएम मोदी और गुटेरस की बैठक, वैश्विक संघर्षों और यूएन में सुधार पर हुई चर्चा

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:33 AM (IST)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यहां हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और गुटेरस ने मौजूदा संघर्षों, नौवहन की ...और पढ़ें

ब्रिक्स समिट के इतर पीएम मोदी और गुटेरस की बैठक (फोटो- एक्स)

ब्रिक्स समिट के इतर पीएम मोदी और गुटेरस की बैठक (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. गुटेरस से मुलाकात में पीएम मोदी ने यूएन में सुधार पर दिया जोर

  2. दोनों नेताओं ने मौजूदा संघर्षों समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

  3. ​ब्रिक्स ​सम्मेलन से इतर पीएम मोदी व गुटेरस की हुई बैठक

आईएएनएस, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा हुई और बहुध्रुवीयता के महत्व व मौजूदा वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए यूएन सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यहां हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और गुटेरस ने मौजूदा संघर्षों, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव केंद्रित एआइ, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति, बहुपक्षवाद को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की।'

विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुटेरस ने प्रधानमंत्री मोदी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई दी। जबकि यूएन महासचिव के कार्यालय की ओर से जारी बयान में गुटेरस ने भारत के साथ यूएन के निकट सहयोग की सराहना की है।