Move to Jagran APP

रमजान की शुरुआत पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई, कहा- यह महीना समाज में शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाए

पीएम मोदी ने रमजान की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह महीना लोगों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित करे। साथ ही यह हमारे समाज में शांति सद्भाव और करुणा की भावना को और भी बढ़ाए।

By Amit SinghEdited By: Published: Sun, 03 Apr 2022 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2022 05:43 AM (IST)
रमजान की शुरुआत पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई, कहा- यह महीना समाज में शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाए
पीएम मोदी ने रमजान के महीने की दी बधाई (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआई: रमजान का चांद शनिवार को दिखाई दिया। रमजान का चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को रमजान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं दीं।

prime article banner

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, रमजान के पावन महीने की शुरुआत पर बहुत बहुत बधाई। रमजान का यह महीना लोगों को गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित करे। साथ ही यह हमारे समाज में शांति, सद्भाव और करुणा की भावना को और भी बढ़ाए।

राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी लोगों की रमजान की शुरुआत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लाए।

रविवार को होगा पहला रोजा

गौरतलब है कि रमजान का चांद शनिवार को देखा गया। जिसके बाद अब पहला रोजा रविवार को मनाया जाएगा। रमजान के इस वार्षिक पालन को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। अर्धचंद्र के पहले दीदार और दूसरे के बीच रमजान का महीना मनाया जाता है। रमजान विश्व स्तर पर मुसलमानों द्वारा उपवास, प्रार्थना, प्रतिबिंब और समुदाय के महीने के रूप में मनाया जाता है। देश में दो अप्रैल को चांद दिखाई दिया है। जिसके बाद अब तीन अप्रैल दिन रविवार से मुस्लिम समुदाय के लोग अपना उपवास शुरू करेंगे।

मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की नमाज

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और काजी ए शहर मौलाना अबुल इरफान मिया फरंगी महली ने रमजान के चांद की तस्दीक की। इसके साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई, जो ईद का चांद दिखने तक जारी रहेगी। रविवार को सहरी खाकर लोग पहला रोजा रखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.