मेट्रो की सवारी में भी राजनीति पर हुई चर्चा
मोदी और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डाक्टर पांडेय के बीच कुछ गुफ्तगू हुई। मोदी ने उन्हें विधानसभा की कानपुर की सिकंदरा सीट पर हुए उपचुनाव में अच्छी जीत के लिए बधाई दी।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मेट्रो रेल की सवारी करते हुए भी भाजपा नेताओं के बीच राजनीति पर चर्चा हुई। मेट्रो रेल के निर्धारित डिब्बे पहुंचने और निश्चित सीट पर बैठने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र पांडेय को राज्य में हुए उप चुनाव में हुई जीत पर बधाई दी तो पांडेय ने हाथ जोड़कर धन्यवाद ज्ञापित किया। बीच में मोदी और पांडेय के बीच में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान मुस्कराते रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डाक्टर पांडेय के बीच कुछ गुफ्तगू हुई। मोदी ने उन्हें विधानसभा की कानपुर की सिकंदरा सीट पर हुए उपचुनाव में अच्छी जीत के लिए बधाई दी। पांडेय ने जवाब में हाथ तो जोड़ा ही, पूरे विस्तार से प्रधानमंत्री को अपनी चुनावी रणनीति की जानकारी दे डाली।
वैसे तो नोएडा के बोटैनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय पूरे समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रहे।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान के BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- गो तस्करी करोगे तो यूं ही मरोगे
यह भी पढ़ेंः क्रिसमस गिफ्ट: मुंबई में शुरू हुई देश की पहली एसी लोकल ट्रेन