विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ISS जाने की राह पर पहले भारतीय हैं आप...', पीएम मोदी ने Shubhanshu Shukla को दी शुभकामनाएं, बोले- पूरे भारत की नजर आपके ऊपर

Published: Wed, 25 Jun 2025 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 02:10 PM (IST)

Mission Axiom 4: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Subhanshu Shukla) अंतरिक्ष यात्रा पर गए हैं, जिनके सफल ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने शुंभाशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं। (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने शुंभाशु शुक्ला को शुभकामनाएं दी हैं। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुंभाशु शुक्ला (Astronaut Shubhanshu Shukla) के अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन सफल होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल लॉन्च का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वे अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को सफलता की शुभकामनाएं।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। पूरा देश एक भारतीय की सितारों की यात्रा पर उत्साहित और गर्वित है। वह और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है- 'वसुधैव कुटुम्बकम'।"

इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं, जो नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। क्रू मेंबर की ओर से किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और स्पेस रिसर्च की नई सरहदों को जन्म देंगे।

-

द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति

कौन हैं शुभांशु शुक्ला? 

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय अनुसंधान रिसर्च सेंटर (ISRO) के गगनयान मिशन का हिस्सा हैं। यही वजह है कि इसरो ने शुभांशु को Ax-04 मिशन के लिए चुना है। 

Subhashu Shukla

शुभांशु ने 2019 में रूस की राजधानी मॉस्को स्थित री गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर से 1 साल का परीक्षण लिया। 27 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला के नाम ऐलान किया था।

Ax-04 मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला बेहद उत्सुक हैं। 1984 के बाद शुभांशु पहले ऐसे भारतीय होंगे, जो अंतरिक्ष में कदम रखने जा रहे हैं।