विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे व्यापक गौदान कार्यक्रम

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:43 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुजरात में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 ...और पढ़ें

गुजरात में गौदान व दीपक जलाकर मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन (फोटो- एक्स)

गुजरात में गौदान व दीपक जलाकर मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. गुजरात में गौदान व दीपक जलाकर मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन

  2. 17 महानगरपालिकाओं में भजन संध्या, सत्संग, आरती और दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन होंगे

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुजरात में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को प्रदेश के शहरों, कस्बों और 18 हजार से अधिक गांवों में आशीर्वाद स्वरूप 88 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

17 प्रमुख शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं 17 महानगरपालिकाओं में भजन संध्या, सत्संग, आरती और दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन होंगे।

सीतावन गौशाला और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू जमनादास पटेल की ओर से 76 गौमाताओं का गौदान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अहमदाबाद के कांकरिया में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सूरत, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राजकोट और जीतू वाघाणी भावनगर के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सरकार ने नागरिकों से विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।