Somnath Parv LIVE: 'गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा'- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। पीएम मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर गुजरात पहुंचे हैं। इस विशेष धार्मिक आयोजन के हर पल की लाइव अपडेट्स यहां दी जा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। सभी मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।
सोमनाथ मंदिर में पूजा से पहले मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 108 घोड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। पीएम मोदी भी इस शौर्य यात्रा में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।
'हर हर महादेव, जय सोमनाथ'
-1768116156111_v.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर हर महादेव, जय सोमनाथ' के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। पीएम मोदी ने कहा- 'सोमनाथ में विकास भी और विरासत भी।'
'गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन'
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा'।
मजहबी उन्माद को साधारण लूट बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सोमनाथ के पवित्र विग्रह को तोड़ा गया। सोमनाथ के क्रूर इतिहास को छिपाया गया, मजहबी उन्माद को साधारण लूट बताया।'
हम जीव में भी शिव को देखते हैं- PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'हम वे लोग हैं, जो जीव में भी शिव को देखते हैं।'
सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की शौर्यगाथा के जहां 1000 साल पूरे हुए हैं। वहीं सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल भी पूरे हुए हैं।
पीएम मोदी- 'हमारे पुरखों ने जान की बाजी लगा दी'
हमारे पुरखों ने अपने महादेव के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। उन्होंने जान की बाजी लगा दी।
पीएम मोदी का संबोधन शुरू
-1768113155492_v.jpg)
सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। जय सोमनाथ के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन के शुरुआत की।
सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने पीएम मोदी को कहा 'युगपुरुष'
-1768112470289_v.jpg)
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उन्हें युगपुरुष बताया।
PM मोदी ने बजाए ढोल-ताशे
-1768110932011_v.jpg)
पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों के साथ ढोल-ताशे बजाए। वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर लोगों के साथ आनंद लेते भी नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना पूरी की
-1768111059072_v.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना पूरी की। शिष्यों के साथ मंत्रोच्चार किया। प्रधानमंत्री तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
-1768111527243.jpg)
