Move to Jagran APP

जापान के पीएम शिंजो और पीएम मोदी आज पहुंचेंगे गुजरात, बुलेट ट्रेन का भूमिपूजन कल

पीएम मोदी अपने समकक्ष शिंजो अबे के साथ आज दोपहर 12 बजे प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता करेंगे और फिर एक्सचेंज ऑफ एग्रीमेंट होगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 12:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 07:29 AM (IST)
जापान के पीएम शिंजो और पीएम मोदी आज पहुंचेंगे गुजरात, बुलेट ट्रेन का भूमिपूजन कल
जापान के पीएम शिंजो और पीएम मोदी आज पहुंचेंगे गुजरात, बुलेट ट्रेन का भूमिपूजन कल

अहमदाबाद, जेएनएन। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी पहली बार जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में आज एक रोड शो करेंगे। 8 किलोमीटर लंबा रोड शो अहमदाबाद हवाई अड्डे से शुरू होगा और साबरमती आश्रम पर खत्म होगा। रास्ते में 28 जगहों पर गायकों की मंडली के साथ बड़ी संख्या में लोग मोदी और आबे का अभिनंदन करेंगे। रोड शो के पूरे रास्ते में 28 छोटे स्टेज बनाए हैं जहां 28 अलग-अलग राज्यों के नर्तक पारंपरिक वेश भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट से भी गुजरेगा।

loksabha election banner

 साबरमती आश्रम का दौरा करने के बाद दोनों नेता शाम तक आराम करेंगे। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी 1917 से 1930 तक रहे थे। इसके बाद जापानी पीएम शिंजो आबे अहमदाबाद की मशहूर सीदी सैयद मस्जिद को देखने जाएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।

 सुन्नी वक्फ कमिटी के चेयरमैन रिजवान कादरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद जापानी पीएम शिंजो आबे को सीदी सैयद मस्जिद की अहमियत और इतिहास बताना चाहते हैं। यह मस्जिद संस्कृति और खूबसूरती का मिश्रण है।

 पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे 14 सितंबर को सुबह 10 बजे देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। आबे और मोदी 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मोदी और आबे के बीच यह चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। भारत और जापान के बीच कई समझौते भी होंगे। आबे पीएम मोदी के साथ गांधी नगर में गांधी कुटीर भी जाएंगे। आबे पीएम मोदी के साथ रोड शो करते हुए शाम 4.30 बजे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे. शाम 6.15 बजे आबे और पीएम मोदी सीदी सैयद मस्जिद जाएंगे
 

नई दिल्ली, जेएनएन। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत आ रहे हैं। इस बार पीएम शिंजो अबे दिल्ली की बजाय गुजरात के अहमदाबाद से दौरे की शुरुआत करेंगे। उनका 13 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम साढ़े चार बजे उन्हें साबरमती आश्रम जाना है और फिर मस्जिद सिद्दी सैय्यद की जाली देखने जाने का कार्यक्रम है। सिद्दी सय्यद की जाली स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है।

पीएम शिंजो अबे साबरमती रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एथेलेटिकस्टेडियम में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन जापान के  सहयोग से बनायी जा रही है।

पीएम मोदी अपने समकक्ष शिंजो अबे के साथ दोपहर 12 बजे प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता करेंगे और फिर एक्सचेंज ऑफ एग्रीमेंट होगा। इस दौरान दोनों नेता साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम महात्मा मंदिर के फूड कोर्ट के ग्राउंड फ्लोर में होगा। इसी फूड कोर्ट के पहले फ्लोर पर शाम साढ़े चार बजे भारत और जापान बिजनेस लीडर फोरम के सदस्य के फोटो सेशन कार्यक्रम है और एक्जीविशन बूथ के दौरे का कार्यक्रम है। शाम चार बजे भारत-जापान बिजनेस प्लेनरी सेशन होगा। इसके बाद पीएम शिंजो अबे करीब रात 10 बजे टोक्यो के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार करेगी अहमदाबाद से नर्मदा महोत्सव यात्रा की शुरुआत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.