विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक फ्रेम में नजर आए पीएम मोदी, शाह और राहुल गांधी... कहां मिले तीनों? वीडियो हो रहा वायरल

Published: Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM (IST)

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के दिल्ली रिसेप्शन में पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए।

HighLights

  1. सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में दिग्गज नेता हुए शामिल

  2. पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी एक साथ दिखे

  3. दिल्ली में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का अनोखा मिलन हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में अलग ही राजनीतिक नजारा दिखा। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह और राहुल-प्रियंका समेत एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता इस समारोह में शामिल हुए। 

दिल्ली में 6 जनपथ पर हुए इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में रेवती सुले और नागपुर के बिजनेसमैन सारंग लखानी की शादी की जश्न मनाया गया। इस कपल ने जून में मुंबई में शादी की थी और दिल्ली में यह रिसेप्शन आयोजित किया।

shah

अपनी बारी का इंतजार करते दिखे शाह 

इस समारोह के कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। एक वीडियो में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने गृह मंत्री को मंच की ओर जाने का इशारा करते हुए कहा, 'जाइए आप।' उधर अमित शाह हाथ जोड़कर मंच पर  आए और जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देते दिखाई दिए।

कांग्रेस परिवार भी हुआ शामिल 

इसके ठीक बाद, सुप्रिया सुले राहुल गांधी को उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ मंच पर ले जाती हैं। लोगों का अभिवादन करते हुए सोनिया गांधी मंच के आखिरी छोर तक चली जाती हैं। तब सुप्रिया सुले उन्हें कपल के बीच में लाकर खड़ा करती हैं और राहुल गांधी को भी उनके ठीक बगल में बुला लेती हैं।

rahul

पीएम मोदी भी समारोह में हुए शामिल

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंदर आते हैं और शरद पवार और उनकी पत्नी से मिलते हैं। फिर वे सभी जोड़े से मिलने के लिए मंच की ओर बढ़े। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विदेश मंत्री एस. जयशंकर हाथ मिलाते और मुस्कुराते हुए दिखते हैं।

modi

ये इग्गाज भी समारोह में हुए शामिल 

रिसेप्शन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और चिराग पासवान भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी और दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी इस समारोह में मौजूद थे।

yadav

इनके अलावा, एथलीट और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी इस बड़ी पार्टी में शामिल हुए। रिसेप्शन के दौरान नेता एक ही टेबल पर बैठे और आपस में हल्की-फुल्की बातचीत करते दिखे। सोनिया गांधी को उस टेबल की ओर जाते हुए देखा गया जहां अखिलेश यादव बैठे थे और वे उनसे बातचीत करती दिखीं।