Move to Jagran APP

पार्श्‍व गायक कुमार सानू ने ली भाजपा की सदस्‍यता

पार्श्‍व गायक कुमार सानू ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ले ली। इसके बाद वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। पार्श्‍व गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्‍होंने राजनीति में भी परचम लहराने का विचार किया है। गायक से अभिनेता बने सानू

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 02 Dec 2014 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 02 Dec 2014 03:33 PM (IST)
पार्श्‍व गायक कुमार सानू ने ली भाजपा की सदस्‍यता

नई दिल्ली। पार्श्व गायक कुमार सानू ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसके बाद वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। पार्श्व गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने राजनीति में भी परचम लहराने का विचार किया है। गायक से अभिनेता बने सानू को इससे पहले शायद ही कभी राजनीतिक दलों या राजनीतिक हस्तियों के बीच देखा हो। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उन्हें पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी सफल पारियां खेली हैं। इस फहरिस्त में अब सानू का भी नाम जुड़ गया है।

loksabha election banner

कुमार सानू को पार्श्व गायक के तौर पर पांच बार बेहतरीन पार्श्व गायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2009 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। कोलकाता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक सानू दिवंगत किशोर कुमार के बड़े फैन भी हैं। इसलिए उनके गाने में किशोर दा की छवि भी साफतौर पर दिखाई देती रही है। सानू का फिल्मी करियर 1986 में तीन कन्या से शुरू हुआ था। यह एक बांग्लादेशी फिल्म थी। इसके बाद मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह ने उन्हें हिंदी फिल्म आंधियां में गाने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने पार्श्व गायक के तौर पर नई बुलंदियों को भी छुआ।

पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजप ने रखा पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.