विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', बर्लिन में कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल ने सीजेपी नेता पर कसा तंज

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:50 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में भारतीय प्रतिभाओं को वापस लाने के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सीजेपी नेता अभिजीत दीपके पर तंज कसा।

पीयूष गोयल ने अभिजीत दीपके और सीजेपी पर साधा निशाना

पीयूष गोयल ने अभिजीत दीपके और सीजेपी पर साधा निशाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में दुनिया भर से भारतीय प्रतिभाओं को वापस लाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के बारे में बात करते हुए सीजेपी नेता अभिजीत दीपके पर तंज कसा।

बर्लिन में भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी शोध छात्रों से बातचीत करते हुए, गोयल ने चीन की एक सरकारी पहल का उदाहरण दिया। इस पहले के तहत, चीन विदेशों से शीर्ष वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को वापस बुलाया है, ताकि ब्रेन ड्रेन (प्रतिभाओं के पलायन) को रोका जा सके और देश के भीतर नवाचार की क्षमता बढ़ाई जा सके।

अभिजीत दीपके पर कसा तंज

मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, आप दुनिया में कहीं भी जाएं, आपको बड़ी संख्या में भारतीय प्रतिभाएं मिलेंगी। लेकिन हम उन्हें वापस भारत कैसे लाएं? साथ ही, हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि इसका कोई गलत इस्तेमाल न हो। चीन में लोग इसके गलत इस्तेमाल से डरते हैं, वहां लोग बस गायब हो सकते हैं। अगर भारत में कोई इसका गलत इस्तेमाल करता है, तो मैं ही गायब हो जाऊंगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत भी चीन जैसी कोई पहल शुरू करेगा, तो गोयल ने कहा, यह एक अच्छी पहल है, लेकिन यहीं पर तानाशाही और लोकतंत्र के बीच का अंतर आ जाता है।

गोयल ने कहा, अगर हम ऐसा करते हैं, तो अभिजीत दिपके जैसे लोग आकर कहेंगे कि छात्रों को फंड देना और स्कॉलरशिप देना तो सरकार का काम है, तो फिर हम खुद ऐसा क्यों करें? क्या मैं सही कह रहा हूं या गलत? दुर्भाग्य से, ऐसे लोग आकर हमारे लिए सिरदर्द बन जाएंगे। इसलिए, हमें अपने लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए ही अपनी नीतियां बनानी होंगी।

सीजेपी के प्रदर्शनों के बीच टिप्पणी

मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सीजेपी नेता अभिजीत दीपके और सीजेपी संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के धरने के कारण जुलाई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था।

अब, वे मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान सूची में हेरफेर के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध कर रहे हैं।

भारतीय छात्रों से किया संवाद

पीयूष गोयल ने छात्रों से बातचीत करते हुए उनसे ऐसे विचारों के बारे में सोचने को कहा, जिनसे भारतीय प्रतिभाओं को वापस देश लाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा, आप भी कुछ विचार सोचें और हमें बताएं। हम चाहते हैं कि आप वापस आएं, हम प्रतिभाओं को वापस लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, हम आप सभी को वापस कैसे ला सकते हैं? यह हमेशा पूरी तरह से आर्थिक मामला नहीं होता... आखिरकार, यह आपकी मातृभूमि है। हमें भी कुछ वापस देना चाहिए। हो सकता है कि जीवन में आगे चलकर, आप अपनी मातृभूमि के लिए भी कुछ जगह रखें।

गोयल 22 से 27 अक्टूबर तक जर्मनी और नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ लगभग 100 भारतीय व्यवसायों और स्टार्टअप्स का एक प्रतिनिधिमंडल भी गया है।