विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CMRL रिश्वत मामला: केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:45 PM (IST)

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे पिनराई विजयन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे पिनराई विजयन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि समन मनी लॉन्ड्रिंग रोधी अधिनियम के तहत जारी किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी ने राज्य पुलिस की हालिया एफआईआर का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। 81 वर्षीय विजयन को 23 अक्टूबर को कोच्चि स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

केरलम सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने हाल ही में सीएमआरएल रिश्वत मामले में विजयन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने आईटी परामर्श सेवाओं की आड़ में विजयन की बेटी वीणा की बंद हो चुकी कंपनी एक्सालॉजिक सोल्यूशंस को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया।

हाई कोर्ट के आदेश को SC में चुनौती दी

नई दिल्ली, प्रेट्र। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सीएमआरएल रिश्वत मामले में एफआइआर दर्ज करने के केरल हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

विजयन की ओर से पेश सिद्धार्थ लूथरा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष याचिका पर तत्काल सुनवाई व किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण देने का भी अनुरोध किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दशहरा अवकाश के बाद 26 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)